हिमाचल रोडवेज की बस ने एक टैक्सी चालक को टक्कर मार दी। इस हादसे में टैक्सी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिल जानकारी के अनुसार, बीती रात तेज रफ्तार से आ रही हिमाचल रोडवेज की बस ने एक टैक्सी ड्राइवर को टक्कर मार दी। टैक्सी ड्राइवर मोहाली से चंडीगढ़ की ओर आ रहा था। हादसा 47, 46, 59, 50 के लाइट प्वाइंट पर हुआ।
हादसे में टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टैक्सी चालक का नाम मंजिदर सिंह बताया जा रहा है और वह होशियारपुर का रहने वाला है।
गंभीर रूप से घायल हुए टैक्सी ड्राइवर को जीएमसीएच 32 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस ड्राइवर ब्रह्मदास को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।