फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषी बिजनेसमैन मंजीत की याचिका हाईकोर्ट में खारिज

Tue, 26 Nov 2013 10:33 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नौकरानी से दुराचार के मामले में दोषी बिजनेसमैन मंजीत सिंह अरोड़ा की याचिका को रद कर दिया है।
विज्ञापन


मंजीत ने जिला अदालत के एक जज के नाम पर दो लोगों द्वारा उससे 25 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था और मामले को दूसरी अदालत में ट्रांसफर करने को कहा था।

हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले में जिला अदालत मंजीत सिंह को सजा सुना चुकी है, लिहाजा याचिका का कोई मतलब नहीं रह जाता। याची सजा के खिलाफ अपील दाखिल कर सकता है।

चंडीगढ़ निवासी मंजीत सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जिला अदालत में चल रहे मामले के पंजाब एवं हरियाणा की किसी अदालत में स्थानांतरित करने के आग्रह किया था।
विज्ञापन


बाद में उसने इसी मामले में एक अपील भी दाखिल की जिसमें कहा गया कि दो बिचौलियों ने उसके मामले का उसके पक्ष में निपटारा करवाने के लिए जिला अदालत के एक जज के नाम पर 50 रुपये की मांग की है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि उनकी मांग पर उन्होंने बिचौलियों को 25 लाख रुपये दे दिए हैं। उधर, जिला अदालत दुराचार के मामले में मंजीत सिंह अरोड़ा को 12 साल की कैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुना चुकी है।

इसके साथ ही लोअर कोर्ट ने पीड़िता को एक लाख रुपये हर्जाना देने के भी आदेश जारी किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें