फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में भाई हार गया, बदला लेने के लिए जमींदार को गोली मार दी

Fri, 25 Mar 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सिरसा के सदर बाजार में सोमवार को परिवार के साथ खरीददारी करने आए जमींदार को दिन दहाड़े गोली मार दी। सरेबाजार गोली चलने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घायल को सेना के एक जवान ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी हासिल की। घायलों की हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार पंचायती चुनावों में सरपंच पद गांव ढाबा में कपिल मेहता उर्फ विंकल व मोनू के बीच मुकाबला था। चुनाव में मोनू की मात्र छह वोट से जीत हुई थी। करीबी मुकाबले में हार का सामना करने वाले कपिल को लगा कि उनकी बिरादरी के अमीर चंद मेहता ने अंदर खाते मोनू का साथ दिया जिसकी बदौलत उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। इसी कारण कपिल का बड़ा भाई आशु अमीरचंद मेहता से रंजिश रखने लगा।

सोमवार को अमीर चंद मेहता अपनी पत्नी वीना व पुत्र दुष्यंत के साथ खरीददारी करने के लिए सिरसा स्थित सदर बाजार में आए हुए थे। वीना दुकान में चली गई जबकि अमीरचंद अपने पुत्र दुष्यंत को कपड़े दिलाने के लिए गारमेंट की दुकान की ओर से जा रहा था। अचानक आशु अमीरचंद के पास आ खड़ा हुआ और पिस्तौल से उसे गोली मार दी। इसके बाद उसने हवा में फायर किया और मौके से फरार हो गया। गोली चलने से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पत्नी वीना दौड़कर पति के पास आई। उसने शोर मचाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन


शहर थाने के 200 मीटर दूरी पर हुई वारदात
जिस बाजार में वारदात हुई उससे शहर थाने की दूरी 200 मीटर है। ऐसे में सरे बाजार हुई इस घटना ने पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोलकर रख दी है। होली पर्व को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का दावा प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। अगर बाजार में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होती तो दिन दहाड़े गोली मारने का साहस जुटाना आसान नहीं था।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस आदमी ने गाली चलाई वह काफी देर से बाजार में ही घूम रहा था। उसने हाथ में पिस्टल लेकर साफे से उसे ढक रखा था। उसने बिलकुल करीब जाकर गोली मारी। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस थाने के 200 मीटर दूर जब सुरक्षा व्यवस्था का ये हाल है तो पूरे शहर की सुरक्षा केवल राम भरोसे ही है।

चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
घायल हालत में ही अमीर चंद मेहता ने पुलिस को अपना बयान दर्ज करवाया। उसका कहना है कि गांव ढाबा निवासी आशु मेहता ने उसे गोली मारी है। इस साजिश में पूर्व सरपंच पवन कुमार, नसीब व श्याम कुमार भी शामिल हैं। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि घायल के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर घायल को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें