जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर डा. प्रवीण पुणिया की शिकायत पर कालका रेलवे स्टेशन के नजदीक झुग्गियों में रहने वाली एक महिला के खिलाफ सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज किया गया है।
आरोप है कि महिला ने अपने पोते को भीख मांगने के लिए कहा और डर से नाबालिग लड़का पंचकूला के सेक्टर-4 में भीख मांगने लगा।
पुलिस के मुताबिक, डॉ. पुणिया ने जब लड़के को सेक्टर-4 में भीख मांगते देखा तो सूचना दी। फिर शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया।