फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर हवाई अड्डे से 57 लाख का सोना बरामद

Tue, 22 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय राजासांसी हवाई अड्डे से कस्टम विभाग के अधिकारियों ने दो किलो 158 ग्राम सोना पकड़ा है। इस की कीमत 57 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


विभाग अधिकारियों ने बताया कि सोना हवाई अड्डा पर इमिग्रेशन की ओर स्थित एक बाथरूम में पड़ी एक खाकी रंग की पेंट में से बरामद हुआ।

पेंट के पड़े होने की एक गुप्त सूचना विभाग को मिली थी। जब इस पेंट को चेक किया गया तो इस में से एक-एक किलोग्राम की सोने की दो ईंटें मिली।

इसके अलावा सोने के चार और टुकड़े भी थे। जिन का भार 158 ग्राम था। फिलहाल यह पता नहीं चल सका कि यह सोना किसका है। विभाग ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें