फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्तरां में परिवार के साथ खाने गई बच्ची को लगा करेंट

Tue, 13 May 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-35 के सागर रतना रेस्तरा में एक 16 साल की बच्ची को करेंट लग गया। करेंट की तार रेस्तरा की बेसमेंट में खुली पड़ी थी। बच्ची को उपचार के लिए सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने सेक्टर-39 निवासी सुरजीत भादू की शिकायत पर रेस्तरा के फ्रेंचाइजर सुभाष सेठी, उनके बेटे निखिल और प्रबंधक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रबंधक संतोष को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

शिकायतकर्ता पिता ने बताया कि वह यहां अपने परिवार के साथ खाना खाने के लिए आए हुए थे। वह बेसमेंट में खाना खाने चले गए जहां पर एक तरफ पहले से ही एक बिजली की तार लटक रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी उन्होंने स्टाफ को पहले ही दे दी थी। सुरजीत का कहना है कि स्टाफ ने कहा कि मालिक इसे ठीक नहीं करवाता है।

पिता का कहना है कि जब वह बैठे तो उनकी बच्ची के हाथ में यह तार लग गई, जिससे उसका हाथ जल गया। पिता ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर मौके पर पीसीआर की गाड़ी भी पहुंची। शिकायतकर्ता पेशे से वकील है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें