फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BEd करने के लिए लड़की ने किया वो कारनामा, सहेली के होश उड़ गए जानकर

Thu, 16 Feb 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
लड़की ने की धोखाधड़ी
विज्ञापन
एक लड़की ने बीएड करने के लिए वो कारनामा कर दिया, जानकर उसकी सहेली के होश उड़ गए। परिजनों को भी विश्वास नहीं हुआ। घटना पंजाब के मानसा की है। बरेटा इलाके में एक लड़की ने अपनी सहेली के सर्टिफिकेटों पर अपनी फोटो लगा जाली सर्टिफिकेट तैयार कर बीएड कर ली।
विज्ञापन


इस बात का खुलाया उस समय हुआ जब पीड़िता उसी प्राइवेट कॉलेज में बीएड में दाखिला लेने गई, जहां से आरोपी छात्रा ने बीएड की थी। इस पर बरेटा पुलिस ने लड़की की शिकायत पर जांच करने के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

रल्ली निवासी रुपिंदर कौर ने जिला पुलिस मुखी मानसा को बताया कि उसने सेशन 2015-17 में मिल्खा सिंह एजुकेशन कॉलेज बरेटा में बीएड में दाखिल लिया था। उसके दो सेमेस्टर के पेपर हो चुके हैं, लेकिन यूनिवर्सिटी की ओर से यह कहकर नतीजा रोक लिया गया कि रुपिंदर कौर साल 2013-14 में पहले ही बीएड कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित लड़की ने दाखिला लिया तब मामले का खुलासा हुआ

लड़की ने की धोखाधड़ी
बरेटा पुलिस ने जांच की, जिसके बाद यह मामला सामने आया कि बुढलाडा निवासी नीतू रानी व रुपिंदर कौर एक साथ पड़ती थी। उनकी आपस में जान पहचान थी, लेकिन नीतू रानी किसी वजह से बीए की डिग्री पूरी नहीं कर सकी। उसने अपनी सहेली रुपिंदर कौर के सर्टिफिकेटों पर अपनी फोटो लगाकर जाली सर्टिफिकेट तैयार कर लिए।

इसके आधार पर उसने साल 2013-14 में मिल्खा सिंह एजुकेशन कॉलेज बरेटा से बीएड कर ली। वहीं अब जब असली रुपिंदर कौर ने उसी कॉलेज में 2015-17 में बीएड में दाखिला ले लिया तो दो सेमेस्टरों के पेपरों के बाद नतीजा रुकने के बाद यह भेद खुल गया। रुपिंदर कौर ने इंसाफ लेने के लिए पुलिस के पास शिकायत की।

पुलिस ने जिला अटार्नी मानसा की राय के बाद नीतू रानी के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। रुपिंदर कौर ने आरोप लगाया कि कि नीतू रानी ने यूनिवर्सिटी के किसी व्यक्ति के साथ मिलकर उसके रिकॉर्ड में अपनी फोटो लगवा ली, ताकि किसी को जाली होने का शक न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें