दो युवक और एक महिला बोरी में युवती का शव डालकर कार में ले जा रहे थे। नाके पर पुलिस ने रोका तो बड़ी वारदात का खुलासा हुआ। मामला पंचकूला के सेक्टर 19 का है। भगवान परशुराम चौक पर पुलिस ने नाके पर चेकिंग के लिए एक लांसर कार रोका। चेकिंग के दौरान कार की डिग्गी से युवती का शव मिला। शव बोरी में था और उसके ऊपर सब्जियां थी।
पुलिस ने कार चालक समेत दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कार चालक की पहचान मनोहर लाल (36) चंडीगढ़ सेक्टर-56 निवासी के रूप में हुई है। जबकि दंपति की पहचान पंचकूला सेक्टर-10 निवासी राज और पत्नी पायल के रूप में हुई है। राजन किसी समय मनोहर लाल की कार का ड्राइवर था।
वहीं, आरोपी कार चालक ने मृतक की पहचान पूनम (25) मुंबई निवासी को अपना फ्रैंड बताया है। सेक्टर-20 थाना प्रभारी अजित सिंह ने बताया कि सेक्टर-19 में नाका लगा था। नाके की तरफ ब्लैक कलर की लांसर कार आती दिखाई दी। कार को रुकने का इशारा किया गया। चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी। लेकिन पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया। इसके बाद जब कार को चेक किया गया तो डिग्गी से सब्जियों से भरी बोरी में युवती का शव मिला।
उन्होंने बताया कि कार चालक ने इससे पहले पालक की गुछियां दिखाकर गुमराह करने की कोशिश की। उसने कहा कि वह तो सब्जी लेकर जा रहा है, लेकिन जब बोरी को खोला गया तो युवती का शव बरामद हुआ।
थाना प्रभारी अजित सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज कर किया गया है। कार चालक और दंपति से पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि मनोहर ने युवती की हत्या कहां और कितने लोगों के साथ मिलकर की है। हत्या के पीछे का कारण क्या है।
मनोहर ने राजन के घर में पी थी शराब
पुलिस ने बताया कि मनोहर लाल ने ये खुलासा नहीं किया है कि उसने युवती को कैसे मौत के घाट उतारा। उन्होंने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि मनोहर लाल ने रात में पंचकूला के सेक्टर-10 स्थित मकान नंबर 1081 में शराब पी थी। इस मकान में मनोहर लाल का पुराना ड्राइवर राजन पत्नी पायल के साथ किराए पर रहता है।