फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूरः गोलियां बरसा गैंगस्टर को उतारा मौत के घाट, भाई की शादी में आया था

Tue, 26 Nov 2019 09:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
विज्ञापन
अब्दुर रशीद घुद्दू का फाइल फोटो।
विज्ञापन

मालेरकोटला में जरग चौक नजदीक स्थित न्यू रानी मैरिज पैलेस में सोमवार रात नामी गैंगस्टर अब्दुर रशीद घुद्दू की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने सगे भाई की शादी में शामिल होने आया था। बताया जाता है कि अब्दुर रशीद घुद्दू को नौ से दस गोलियां लगी। देर रात पुलिस ने घुद्दू के भाई मोहम्मद यामीन के बयान पर 8 व्यक्तियों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मृतक अब्दुल रशीद उर्फ घुद्दू के भाई मोहम्मद यामीन ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सोमवार रात उसके विवाह की पार्टी पैलेस में चल रही थी। जब वह अपने भाई अब्दुल रशीद उर्फ घुद्दू के साथ रिश्तेदारों के स्वागत के लिए पैलेस में खड़ा था तो बाहर से आए चार-पांच अज्ञात नौजवानों ने उसके भाई अब्दुल रशीद उर्फ घुद्दू पर फायरिंग कर दी। 

फायरिंग में अब्दुल रशीद की छाती में गोलियां लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर पैलेस के मुख्य दरवाजे से बाहर की तरफ भाग गए। साथियों के साथ गंभीर जख्मी हुए अब्दुल रशीद को अस्पताल ले जा रहा था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि अब्दुल रशीद उर्फ घुद्दू की बग्गा खान निवासी तख्खर, गाहियाखान निवासी मतोई, फराज अहमद निवासी नजदीक बड़ी ईदगाह के साथ पुरानी दुश्मनी थी, जिन्होंने उसके भाई घुद्दू को कई बार जान से मारने की धमकियां भी दी थीं। उसने कहा कि उक्त ने कथित तौर पर हमलावरों को भेजकर उसके भाई अब्दुल रशीद को मरवाया है।

विज्ञापन

एसपी मालेरकोटला मनजीत सिंह ने बताया कि अब्दुर रशीद घुद्दू के कत्ल संबंधी उसके भाई मोहम्मद यासीन के बयान पर 8 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें गाहिया खान, बग्गा तक्खर (जो पहले ही फिरोजपुर जेल में बंद हैं), सरफराज उर्फ फराजी और पांच अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं और पुलिस टीमें बनाकर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह गैंगस्टरों की आपसी लड़ाई का नतीजा है क्योंकि घुद्दू पर भी 15 मामले कत्ल व अन्य धाराओं के तहत दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के लिए अस्पताल में लाश रखकर लगाया धरना
मंगलवार दोपहर सिविल अस्पताल मालेरकोटला के डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करके शव वारिसों के हवाले कर दिया। वारिसों ने सिविल अस्पताल में ही लाश रखकर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरना लगा दिया और एलान किया कि लाश को तब तक नहीं दफनाएंगे, जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते। मृतक घुद्दू के भाई और वारिसों ने आरोप लगाया कि उन्हें स्थानीय पुलिस पर कोई भरोसा नहीं, इसलिए हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराई जाए। खबर लिखे जाने तक अस्पताल में धरना जारी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें