लड़की को बहलाकर घुमाने ले गए दो दोस्त। वहां उन युवकों और अपने तीन और दोस्तों को बुला लिया और उसके बाद लड़की चिल्लाती रह गई। घटना हरियाणा के जींद की है।
पांचों युवक लड़की को स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में ले गए और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना के सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम (एसआइटी) गठित की है।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ रेप के प्रयास का केस दर्ज किया है। जींद निवासी पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी उचाना थाना क्षेत्र के स्कूल के हॉस्टल में रहती है।
जींद के ही विजय नगर निवासी मोनू और काला नामक युवकों ने किसी तरह उसकी लड़की से संपर्क किया और दोस्ती कर ली। दोनों युवकों ने उसे स्कूल से बाहर बुलाया और बहला-फुसाकर गाड़ी में ले गए। इसके बाद तीन अन्य युवक भी आ गए।
पीड़िता की मां ने पुलिस वालों पर भी आरोप लगाए
gangrape
छात्रा की मां के अनुसार, उसके बाद पांचों युवक उसकी बेटी को जींद के रेलवे स्टेशन पर ले आए और यहां खड़े रेल के एक डिब्बे में पिस्तौल दिखाकर उसके साथ रातभर सामूहिक दुराचार किया। लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो वे नरवाना थाना में शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद थाना प्रभारी और जींद की महिला थाना प्रभारी को मौके पर ले जाकर घटनास्थल का मुआयना करने की मांग की।
छात्रा की मां का आरोप है कि इस पर दोनों थाना प्रभारियों उन्हें झिड़कते हुए कहा कि अब देर शाम को वहां कुछ नहीं मिलेगा। अगले दिन परिजनों ने स्वयं ही घटना स्थल से कुछ सबूत लाकर पुलिस को दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर विजय नगर निवासी रणधीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआइटी का गठन कर दिया गया है। टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी है। एक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ितों को पूरा न्याय दिया जाएगा।
- शशांक आनंद, पुलिस अधीक्षक