व्यक्ति ने उसे अपनी हवस बुझाने के लिए 3 युवकों से खरीदा था। मामले का खुलासा भी नहीं होता यदि व्यक्ति के घर किशोरी को आसपास के लोग नहीं देखते। वारदात है हरियाणा के जींद की। यहां एक व्यक्ति के घर एक युवती को देखकर आसपास के लोग चौंक उठे।
पड़ोसियों को शक हुआ और किशोरी के बारे में पूछा तो संबंधित व्यक्ति ने पहले उसे अपना रिश्तेदार बताया, लेकिन अगले दिन वह उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जींद की महिला पुलिस सेल ने किशोरी को बरामद कर पूछताछ की तो उसने आप बीती बताई।
किशोरी की आपबीती सुनकर सभी भौंचक्के रह गए। दरअसल जींद के व्यक्ति ने किशोरी को डेढ़ लाख रूपये में खरीदा था और उसे रोज अपनी हवस बुझा रहा था। किशोरी ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए बताया कि वो उत्तरप्रदेश के बागपत शहर के बड़ौत की रहने वाली है। 21 दिन पहले तीन युवक उसका किडनैप कर अपने साथ ले गए थे।
गैंगरेप कर डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया
युवकों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद हरियाणा के जींद में एक व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। वहां भी उसके साथ रोजाना रेप किया गया।
किशोरी से पूछताछ के बाद जींद की महिला पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां बयान के आधार पर उसे परिजनों को सौंपने के आदेश दिए गए। इसके बाद जींद पुलिस 20 मई को किशोरी को उसके बागपत निवासी परिजनों को सौंप गई।
पीड़ित के परिजनों के मुताबिक किशोरी के अपहरण के बाद संबंधित कोतवाली में शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को बड़ौत पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने किशोरी के बयान दर्ज किए। एसएसआई विजय सिंह ने बताया मामले में जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई होगी। आरोपियों के धरपकड़ के प्रयास भी किए जा रहे हैं।