हरियाणा के कैथल जिले के सीवन थाना के अंतर्गत एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन युवकों समेत किशोरी की मां पर भी दुष्कर्म की घटना में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने किशोरी की चाची की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चाची ने महिला थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों की पीड़िता की मां के साथ जान-पहचान थी। तीनों आरोपी अक्सर उनके घर आते-जाते रहते थे। 29 जुलाई को आरोपी शाम के समय किशोरी के घर में आ गए और उसको कोई नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
किशोरी की मां ने भी आरोपियों का इसमें साथ दिया। डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने लड़की की मां समेत चार आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।