फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरे के कारोबारी दंपति पर करोड़ों की ठगी का केस

Sat, 24 Jan 2015 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरे के एक कारोबारी के खिलाफ डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अश्विनी आनंद ने पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-चार निवासी अशोक मित्तल और उनकी पत्नी चेतना मित्तल पर एक करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने सेक्टर-पांच थाने में दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक से अश्विनी आनंद से मित्तल ने अपने रिश्तेदार को ब्याज पर रुपये कर्ज के रूप में दिलाए थे। इसके बदले में अश्विनी को चेक दे दिए गए। धोखाधड़ी के आरोपी अशोक मित्तल ने यह रकम अपने भांजे को पिछले साल जुलाई में अश्विनी से दिलाई थी। जब रकम लौटाने के बारे में पूछा गया तो आरोपी वादे पर वादे करने लगा।

इस बीच कई बार आरोपी किए गए वादे से से भी मुकरा। अश्विनी आनंद और अशोक मित्तल के बीच पुरानी जान-पहचान थी। दोनों किट्टी पार्टी में भी रुपये डालते थे। लेकिन कर्ज रुपये न लौटाने पर मामले की पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने अश्विनी की शिकायत पर सेक्टर-पांच थाने में धारा 406, 420, 422, 120 बी के तहत अशोक मित्तल एवं चेतना मित्तल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों का चंडीगढ़ के एक मॉल में डायमंड का शोरूम भी है।
विज्ञापन


आरोपी अशोक मित्तल एवं उनकी पत्नी चेतना मित्तल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुरेश कुमार, एसएचओ, सेक्टर-पांच थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें