फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुरः बस और कार में टक्कर, 4 लोगों की मौत, मरने वालों में बच्चा भी

Mon, 06 Feb 2017 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मक्खू के पास बठिंडा-अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग पर सोमवार सुबह घनी धुंध के चलते बस और कार की सीधी टक्कर में दंपति व उनके डेढ़ साल के मासूम बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों को मक्खू के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एक व्यक्ति की नाजुक हालत देखते हुए उसे फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर किया। पुलिस के मुताबिक 
विज्ञापन


कार चालक ओवर टेक कर रहा था कि सामने से आ रही बस में टकरा गया। घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे घटी। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह (एक प्राइवेट इलेक्ट्रानिक्स कंपनी के अधिकारी) वासी पुतली घर जिला अमृतसर अपनी पत्नी गगनदीप कौर व डेढ़ साल बच्चे सहिजदीप सिंह और रिश्तेदार सुखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह वासी खोसा पांडो, सुशील कुमार व जगजीत सिंह वासी अमृतसर के साथ कार में सवार होकर अमृतसर से लुधियाना जा रहे थे। 
विज्ञापन


बठिंडा-अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग-54 पर पड़ते बंगाली वाला पुल और हरिके हेड वर्क्स के बीच पहुंचे तो हरप्रीत आगे जा रहे वाहन को ओवर टेककर आगे निकलने का प्रयास कर रहा था कि उसे घनी धुंध में आगे से आ रही प्राइवेट कंपनी की बस दिखाई नहीं दी और सीधी कार बस से टकरा गई। कार बस के नीचे घुस गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में हरप्रीत सिंह, गगनदीप कौर, सहिजदीप सिंह और सुखविंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि गुरप्रीत सिंह, सुशील कुमार व जगजीत सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस और लोगों ने कार के दरवाजे काटकर उसमें फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। इस मौके पर डीएसपी जीरा वरियाम सिंह व एसएचओ जसवरिंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंच गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें