फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉन्ग साइड आ रही टैक्सी ने मारी टक्कर, पूर्व जेई की मौत

Thu, 03 Mar 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर में एयरोसिटी रिंग रोड पर एक इनोवा टैक्सी की चपेट में आने से बाइक सवार रिटायर्ड जेई की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह निवासी लोहगढ़ के रूप में हुई है। वह हेल्थ विभाग चंडीगढ़ से रिटायर्ड थे। जब कि कार मौके पर छोड़कर आरोपी चालक भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुरजीत करीब पौने 10 बजे गांव छत स्थित एचडीएफसी बैंक से काम खत्म करके बाइक से घर आ रहे थे। जब वह 200 फुट एयरोसिटी रिंग रोड को पार करने के लिए बढ़े तो अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे से मुड़कर पटियाला-जीरकपुर हाईवे की तरफ आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में सुरजीत का सिर सड़क के दूसरी ओर जाकर लगा, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। साथ ही बाइक में भी आग लग गई।राहगीर ने सड़क पर गिरी बैंक कीपासबुक से उनकी पहचान की और एचडीएफसी बैंक के मुलाजिमों को सूचित किया।
विज्ञापन


बैंक मुलाजिम की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डेराबस्सी अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। लोहगढ़ गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, इनोवा कार चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

रोज सुबह 10 किमी करते थे सैर
पारिवारिक सदस्यों ने बताया सुरजीत पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट चंडीगढ़ में जूनियर इंजीनियर तैनात थे। वर्ष 2006 में विभाग से रिटायर्ड हुए थे। उन्होंने बताया कि वह अपनी हेल्थ का पूरा ख्याल रखते थे। रोज सुबह 4 बजे उठकर लोहगढ़ के पार्क में सैर के लिए जाते थे। इस दौरान वह करीब 10 किलोमीटर पैदल चलते थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें