फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने देह के धंधे में झौंका, एड्स हुई तो बाहर फेंका

Thu, 05 Feb 2015 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले एक पति ने धोखा दिया। किसी तरह पीछा छूटा तो दूसरे ने मौत के दोराहे पर लाकर खड़ा कर दिया। महिला को उसके दूसरे पति और उसके घर वालों ने जबरन देह व्यापार के धंधे में उतार दिया और एड्स होने पर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


पिता का साया पहले ही सिर से उठ चुका है। कहीं भी सुनवाई नहीं होने पर महिला ने पीएम से लेकर सीएम तक गुहार लगाई। वहां से पत्र वापस आया तो पुलिस ने केस दर्ज किया। पीड़ित ने एसपी रोहतक से भी मुलाकात की है। महिला अब रोहतक शहर की एक कॉलोनी में अपने मायके में रहने को मजबूर है।

शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी 2009 में हुई। अगस्त 2010 में ससुराल वालों ने उसके साथ काफी मारपीट की। इसके बाद वह 3 साल तक मायके में रही। उसके पति के फुफेरे भाई महेंद्र ने उसका तलाक करवा दिया। इसके बाद महेंद्र महिला को दिल्ली ले गया और शादी कर ली।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ दिनों बाद उसे दहेज कम लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा और ससुराली वेश्यावृत्ति का धंधा करने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर खूब मारते।
विज्ञापन

बीमारी का पता चलते ही घर से निकाल दिया

महेंद्र का भी पहले तलाक हो चुका है। आरोप है कि पति ने उसे धंधे में उतार दिया। इसी बीच उसे एक बेटी भी पैदा हुई। इसी दौरान महिला को पता चला कि उसे एड्स हो गया है। बीमारी का पता चलते ही उसे यह कहकर घर से निकाल दिया कि अब तू हमारे लिए किसी काम की नहीं रही है। महिला को एक बच्चा पहले पति से था।

आरोप है कि महेंद्र ने दोनों बच्चों को भी अपने पास रख लिया। पीड़ित का कहना है कि उसका पति लड़कियों की दलाली व सट्टे का काम भी करता है और पुलिसकर्मियों को भी सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराता है। पीड़ित का कहना है कि वह 8-9 माह से मायके में रह रही है और ससुराल वाले फैसला करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
आरोपियों ने करा ली जमानत

पीड़ित का कहना है कि वह गरीब है। मां व छोटा भाई पिता की पेंशन पर गुजर-बसर करते हैं। कोर्ट से सरकारी वकील लिया है। सभी जगह गुहार लगाने के बाद पीजीआई थाना पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। महिला का कहना है कि पुलिस की ढिलाई के कारण आरोपियों ने बाहर की बाहर जमानत करवा ली।
 
एमआई खान, एसएचओ, थाना पीजीआईएमएस, रोहतक ने बताया कि पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच की गई। जांच में उसके पति के खिलाफ मामला बनता है। उसने अंतरिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। 9 फरवरी को सुनवाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें