रेवाड़ी के गांव हरिनगर के सरपंच पर फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में रेवाड़ी जिले के गांव हरिनगर के सरपंच को आज सवेरे बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। सरपंच आनंद कुमार सवेरे मॉर्निंग वॉक और जिम के लिए निकले थे, जब यह वारदात अंजाम दी गई। गोली आनंद के कंधे में लगी, लेकिन वे हिम्मत न छोड़ते हुए खुद की एक्टिवा चलाकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
उसके बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी। पुलिस को दी शिकायत में सरपंच आनंद कुमार ने बताया कि सवेरे 5 बजे वे जिम के लिए निकले थे। रास्ते में उनका पार्क में वॉर्किंग के लिए रुकने का प्रोग्राम था।
गांव से बाहर निकलते ही नारनौल रोड़ पर एक बाइक आती दिखाई दी। उस पर मॉडल टाउन निवासी दीपक सोनी व संजय मेहंदीरत्ता सवार थे। जैसे ही वे उनके करीब आए, उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। आनंद ने बताया कि युवकों ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते उन पर जानलेवा हमला किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।