फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के भाई पर हमला, फायरिंग

Tue, 10 Feb 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
गत दिनों में अकाली-भाजपा के बीच हुए टकराव का मामला अभी पूरी तरह से सुलझा नहीं कि मंगलवार को वोटर सूची को लेकर फिर दोनों पार्टियों के वर्करों में तकरार हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि अकाली वर्करों ने कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के भाई राजा जोशी पर हमला कर फायरिंग भी की। घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर है। मंत्री के भाई का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए हमला करने वाले अकाली वर्करों को मौके से भगा दिया।

भाजपा कोटे से सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के भाई राजा जोशी ने बताया कि नगर काउंसिल चुनाव को लेकर वार्डों की वोटर सूची में अकालियों की ओर घोटाला किया जा रहा था। सूची की जांच करवाने के लिए वह भाजपा के हरिंदर सिंह पनेसर, सरबिंदर सिंह पनेसर और कई वर्करों सहित एसडीएम कांप्लेक्स में बातचीत करने गए थे।
विज्ञापन


वहां अकाली वर्कर भी मौजूद थे। भाजपा वर्करों के दाखिल होते ही अकाली वर्करों ने गाली-गलौच करते हुए पथराव व गोलियां चलाकर हमला कर दिया। हमले में भाजपा के व्यापार सेल के मंडल अध्यक्ष गुरीश अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए कई भाजपा वर्करों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें  सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

राजा जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा यह हमला पुलिस के सहयोग से हुआ है। घटना के वक्त थाना सिटी के एसएचओ मौके पर मौजूद थे। एसएचो ने अकाली वर्करों को रोकने की बजाए उनका बचाव करते हुए मौके पर ही भगा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें