चंडीगढ़ में जिम ट्रेनर पर गोलीबारी
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में स्थित एक फिटनेस सेंटर में घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने जिम ट्रेनर पर फायरिंग की और भाग निकले। जिम ट्रेनर को दो गोलियां लगीं, जबकि तीन हवा में निकल गईं। घायल जिम ट्रेनर अखिल को पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार सुबह 9:30 बजे की है। जब जिम ट्रेनर अखिल पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी और फरार हो गए।
वारदात के तुरंत बाद जिम में मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस घायल को पीजीआई लेकर गई। अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि फायर करने वाले दो लोगों में एक नयागांव का रहने वाला है और दूसरा सेक्टर-26 का निवासी है। पुलिस इसे पुरानी रंजिश मानकर जांच कर रही है।