फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और गैंगस्टर्स में गोलीबारी, 6 गिरफ्तार, देखिए क्या-क्या मिला?

Tue, 21 Jun 2016 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब)
विज्ञापन
कपूरथला पुलिस और गैंगस्टर्स में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फगवाड़ा के गांव फतेहगढ़ के पास घुमणां टी प्वाइंट पर नाकाबंदी के दौरान सोमवार सुबह एसटीएफ और कपूरथला पुलिस के साथ गैंगस्टर्स की मुठभेड़ हुई। गैंगस्टर्स गोपी रुड़का गैंग के थे। पुलिस ने सभी को घेरकर दबोच लिया। इस दौरान दोनों तरफ से करीब 8-10 राउंड फायरिंग की गई। एसटीएफ के एआईजी हरकमलप्रीत सिंह खख और एसएसपी कपूरथला राजिंदर सिंह ने फगवाड़ा में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपी रुड़का गैंग के सदस्य हथियार लेकर फगवाड़ा में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ और सीआईए स्टाफ फगवाड़ा द्वारा सांझे तौर पर नाकेबंदी की गई। डीएसपी फगवाड़ा कंवलप्रीत सिंह चाहल, सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह, एएसआई सुखजिंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत घुमणां टी प्वाइंट फतेहगढ़ गेट पर विशेष नाकाबंदी कर खड़े थे।

इसी दौरान गांव फतेहगढ़ साइड से एक क्वालिस आई। इसमें सवार युवकों ने उतरते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अपने बचाव में सुरक्षित पोजीशन लेते हुए हवाई फायर किए और ललकार कर हथियारबंद गैंगस्टरों को काबू करने में सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन


काबू गैंगस्टरों में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी वासी रुड़का कलां जिला जालंधर, जतिंदर सिंह उर्फ सोनू बलालों वासी गांव बलालों फगवाड़ा, सुखबीर सिंह वासी लुधियाना, गुरविंदर, मयंक चोपड़ा वासी जिला शहीद भगत सिंह नगर और हरविंदर सिंह वासी फगवाड़ा शामिल है। पकड़े गए गोपी गैंग के मुखिया गोपी रुड़का कलां पर पंजाब भर के थानों में लूटपाट, मारकाट, डकैती, धोखाधड़ी के करीब 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हथियारों समेत फोटो डालते थे गैंगस्टर

कपूरथला पुलिस और गैंगस्टर्स में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह गैंग हथियारों समेत अपने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करता था। यह गैंग किसी से मारपीट कर उसकी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल देता था। गैंग कपूरथला, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना और होशियारपुर में वारदात कर रहा था।

गैंग का संबंध मालवा के कुछ गैंगों और जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टरों के साथ है। गैंग के गुर्गे मोबाइल का बहुत कम प्रयोग करते थे, ये इंटरनेट के माध्यम से आपस में बातचीत करते थे। खाली मकानों में ठहरते और रोज रहने की जगह बदलते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी रुड़का में किसी पर हमला करने इरादे से जा रहे थे जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों से बरामदगी
एक पिस्टल 0.9 एमएम समेत तीन कारतूस, दो खोल, एक पिस्टल 0.32 बोर, तीन कारतूस, दो खोल, एक राइफल 0.12 बोर दोनाली, आठ कारतूस, दो खोल, एक पिस्टल 0.38 बोर समेत एक खोल, एक पिस्तौल 0.315 बोर, तीन कारतूस, एक खोल, एक देसी कट्टा 12 बोर समेत एक खोल, दो कृपाण, दो खंडे, कस्सी के दो दस्ते और एक किलो तीन सौ ग्राम हेरोइन 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें