फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में दो जगह फायरिंग : गांधी नगर में कांग्रेस पार्षद के पति को मारी गोली, बस्ती सुनवां में शराब ठेकेदार बाल-बाल बचा

Tue, 09 Mar 2021 06:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजपुर में दो जगह फायरिंग का मामला सामने आया है। पहली घटना थाना सिटी के अंतर्गत गांधी नगर की है। यहां आरोपियों ने घर में घुसकर कांग्रेस पार्षद के पति पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। पैर में दो गोली लगने से वह जख्मी हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे स्थानीय अस्पताल से फरीदकोट के श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। वारदात सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। उधर, एसएसपी भगीरथ सिंह मीणा ने कहा कि पुलिस वारदात की जांच कर रही है। पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शहर के वार्ड नंबर-29 से कांग्रेस पार्षद शिवानी नारंग के पति अमरजीत नारंग उर्फ सोनू व उसके भतीजे का किसी के साथ झगड़ा हुआ था। उसके बाद आरोपियों ने घर पर पथराव किया, जिसमें परिवार की एक महिला जख्मी हो गई। सोमवार की रात दो आरोपी सोनू के घर आए और गोली चलाने लगे। 

दो गोली सोनू के पांव में लगी। जख्मी हालत में उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया। उधर, थाना सिटी के प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर में कानून व्यवस्था प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। दो माह के भीतर गोली चलाने की दसवीं घटना है। पुलिस ऐसे शरारती तत्वों को पकड़ने में असमर्थ है। मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी को कई लोगों ने बताया कि थाना सिटी पुलिस को ऐसे लोगों की जानकारी दी गई है, जिनके वाहन के शीशे काले हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं, जो शहर में घूमते हैं। थाना सिटी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस पर एसएसपी ने कहा जल्द कार्रवाई की जाएगी।

शराब ठेकेदार पर दागी गोली, बाल-बाल बचा 
उधर, थाना सिटी के अंतर्गत बस्ती सुनवां के नजदीक आरोपियों ने शराब ठेकेदार पर गोली दाग दी, जो बाल-बाल बच गया। घटना सोमवार रात है। पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित शराब ठेकेदार के बयान पर 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शराब ठेकेदार सुखजिंदर सिंह मैनी निवासी गांव अहमद ढंढी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने दफ्तर में बैठा था। 

आरोपी नवदीप सहगल ने उसे फोन किया कि किसी कार्यक्रम के लिए शराब लेनी है। नवदीप को वह पहले से ही जानता था, इसीलिए अपने भाई राजन मैनी को साथ लेकर कार पर बस्ती सुनवां के पास चला गया। वहां पर नवदीप पहले से ही अपने साथियों के साथ मौजूद था। आरोपी नवदीप ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए गोली चला चला दी। गोली कार के बंपर पर लगी। 

उसी दौरान सुखजिंदर का दोस्त जसमिंदर सिंह भी वहां पहुंच गया। आरोपियों ने उनकी कारों पर पथराव करना शुरू कर दिया। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। सुखजिंदर के मुताबिक नवदीप के साथ पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, उसी रंजिश के चलते उसने गोली चलाई है। एएसआई सुखदेव सिंह के मुताबिक सुखजिंदर के बयान पर आरोपी नवदीप सहगल निवासी मुहल्ला बावियां वाला फिरोजपुर शहर समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें