फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बिल्डर के घर पर फायरिंग: हमलावरों ने फेंकी पर्ची, गैंगस्टरों से जुड़ा कनेक्शन; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 16 Jan 2026 04:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में यूटी पुलिस की नाक के नीचे बदमाश आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। वीरवार रात शहर में दो जगह गोलियां चली हैं। सेक्टर-32 केमिस्ट शॉप के बाद दूसरी घटना सेक्टर-21 में हुई है। यहां एक बिल्डर के घर पर फायरिंग हुई है। 
विज्ञापन
सेक्टर-21 स्थित बिल्डर के घर के बाहर जांच करती पुलिस। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में फायरिंग की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बदमाश शहर में पुलिस की सुरक्षा को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सेक्टर-21 का है, जहां शहर के नामी बिल्डर के घर पर गोलियां चलाई गई हैं। हालांकि यह घटना वीरवार देर रात को हुई है और पुलिस को इसकी जानकारी शुक्रवार दोपहर में मिली है। बिल्डर के घर पर फायरिंग का यह मामला गैंगस्टरों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। क्योंकि हमलावरों ने घर में एक पर्ची भी फेंकी है। आशंका जताई जा रही है कि बिल्डर से रंगदारी मांगने के लिए फायरिंग की गई है। हालांकि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें