फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल ब्रेक: गैंगस्टर गिरोह को पनाह देने के आरोप में NRI के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 16 Feb 2017 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
NRI के खिलाफ केस दर्ज - फोटो : File Photo
विज्ञापन
थाना अजीतवाल पुलिस ने खतरनाक गैंगस्टर गिरोह को पनाह और हथियार उपलब्ध करवाने के आरोप में एनआरआई समेत दो खिलाफ केस दर्ज किया है। इस केस की जांच कर रहे एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि सीनियर पुलिस कप्तान पटियाला के पत्र प्राप्त होने पर कुलतार सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र लखवंत सिंह निवासी ढुडीके और गुरविंदर सिंह उर्फ गोरी पुत्र भुपिंदर सिंह निवासी दशमेश नगर मोगा खिलाफ धारा 130/212 /216 आइपीसी तहत केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नाभा जेल में से भागे गैगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखो और उसके साथियों को घर में पनाह दी और उनका रहन सहन और हथियार खरीदने के लिए माली तौर पर मदद करने का आरोप है। पुलिस मुताबिक पटियाला पुलिस की ओर से गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार पंजाब गन हाउस मालिक किरनपाल सिंह से इन दोनों आरोपियों ने हथियार सप्लाई करवाने में अहम भूमिका का आरोप है। 

पुलिस मुताबिक बीती 12 फरवरी को गांव ढुडीके में उक्त आरोपी एनआरआई कुलतार सिंह उर्फ गोल्डी की कोठी में से सुखा काहलवा हत्या और नाभा जेल ब्रेक कांड में खतरनाक गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों, मनवीर सिंह सेखों, राजविंदर सिंह राजा उर्फ सुलतान गांव मंगेवाला, कुलविंदर सिंह ढिंबरी निवासी सिधाना गैंगस्टरों को मोगा और पटियाला पुलिस ने सांझा ऑपरेशन में गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें