फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: अंबाला केंद्रीय कारागार में चली गोली, महिला कैदी को लगने से हड़कंप

Wed, 18 Jan 2023 07:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)

सार

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि इस मामले में बलदेव नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरु कर दी है। गोली कहां से चली, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
गोली लगने से घायल महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला केंद्रीय कारागार में महिला के पैर में गोली लगने से हड़कंप मच गया। थाना मुलाना में दर्ज मामले में पिछले छह माह से जेल में बंद महिला रीटा को जैसे ही गोली लगी तो उसे आनन-फानन शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं सीएमओ कुलदीप सिंह व एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा ने भी जेल में गोली चलने की पुष्टि की है। परंतु गोली कहां से चली इस पर कोई भी अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहा है। घटना के वक्त कई महिला बंदी जेल में खुले मैदान में धूप सेंक रही थीं। 

विज्ञापन


महिला के अनुसार उन्हें पहले धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे वह गिर पड़ी। इसके बाद जब पैर देखा तो उससे खून निकल रहा था। इसके तुरंत बाद उसे शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार चल रहा है। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि इस मामले में बलदेव नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरु कर दी है। गोली कहां से चली, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें