फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मम्मी-पापा...मैं आपकी अच्छी बेटी नहीं बन सकी, अब आखिरी दुख दे रही हूं...

Sun, 21 Jan 2018 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली फेज-तीन ए में पीजी में रहने वाली एक महिला ने फंदा लगा लिया। महिला की पहचान शरणदीप कौर (34) निवासी जिला अमृतसर के गांव जवाहर नगर के रूप में हुई है। वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 बी स्थित आईटी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर थी।
विज्ञापन


मृतका ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। नोट में उसने लिखा है कि वह अच्छी बेटी नहीं बन सकी। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं, शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा धारा-174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका एमएससी आईटी थी। वहीं, प्राइवेट कंपनी में बतौर इंजीनियर तैनात थी। उसकी शादी हुई थी, लेकिन बाद में तलाक हो गया था। शनिवार को कंपनी में छुट्टी होने के कारण वह अपने रूम पर ही थी। उसने अपनी कुछ सहेलियों को मिलने बुलाया था। जबकि शाम में उसने पीजी में पंखे के सहारे फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


जब उसकी सहेलियां उसके रूम में पहुंची तो वह भी दंग रह गईं। मृतका के पीजी मालिक संजय बग्गा ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक उन्होंने शरण को धूप सेंकते हुए देखा था। उन्होंने बताया कि मृतका तीन-भाई बहनों में सबसे छोटी थी। वहीं, एक सहेली ने बताया कि वह शनिवार सुबह से ही कुछ ढीली चल रही थी।

सुसाइड नोट में लिखा- मैं आपकी अच्छी बेटी न बन सकी
पुलिस के मुताबिक, मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मम्मी-पापा, मैं आपकी अच्छी बेटी नहीं बन सकी। मैंने आपको बहुत दुख दिए। लेकिन ये मैं आपको आखिरी दुख दे रही हूं। मेरे मरने के बाद आप रोना मत। मैंने स्ट्रांग बनने की बहुत कोशिश की, लेकिन बन नहीं सकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें