फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप को गोली मार बेटा खुद पहुंचा थाने

Sun, 31 Aug 2014 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-36 के वीआईपी एरिए में इकलौते बेटे ने  अपने बाप पर 32 बोर की पिस्तौल से दो गोलियां मारी और खुद ही पुलिस थाने में पहुंच गया।
विज्ञापन


पिता केसर सिंह पंजाब के मंडी बोर्ड से चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर्ड हुए हैं। घायल पिता केसर सिंह को उपचार के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल में भरती करवाया गया है जहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

केसर सिंह को एक गोली पैर पर और दूसरी गोली कंधे पर लगी है। केसर सिंह का परिवार मूल रूप से पंजाब के संगरूर का रहने वाला है वहां पर कई एकड़ जमीन भी है।

सेक्टर 36 थाना प्रभारी भूपिंदर सिंह के अनुसार बेटे हरविंदर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें