फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में ट्रिपल मर्डर के बाद सुसाइड, खून सने 4 शव मिले

Sat, 30 Jul 2016 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में आज ट्रिपल मर्डर के बाद सुसाइड का मामला सामने आया। रणधीर सिंह नगर स्थित घर में खून से लथपथ चार शव खून मिले। इस तरह चार मौतें होने से रणधीर सिंह नगर में दहशत का माहौल बना हुआ है। काम करने वाली बाई ने चारों शव देखे तो वह चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


खबर मिलते ही पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख दल बल सहित मौके पर पहुंचे। इसके बाद पूरे घर को सील कर दिया गया। वहीं, काम करने वाली बाई अभी तक सदमे में है। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय बच्चन कौर, 45 वर्षीय संदीप सिंह, 44 वर्षीय अमनदीप कौर और 17 वर्षीय दिनाज कौर के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि परिवार कुछ समय पहले ही यहां रहने आया था। संदीप सिंह नशे का आदी था। परिवार का जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। इसी परेशानी के चलते बीती रात उसने अपनी मां, पत्नी और बेटी की हत्या के बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कई पहलुओं से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें