शादी करवाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए दो युवकों ने दो सगी बहनों के साथ दुराचार किया। पीड़ित किशोरियों ने किसी तरह घर पहुंचकर परिवार को पूरी बात बताई। पुलिस ने बहनों का मेडिकल करवाने के बाद दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
एक साल पहले शादी समागम में विक्की सिंह और पीड़िता की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। 11 अगस्त को विक्की सिंह अपनी प्रेमिका और उसकी बहन को जींद में किसी के घर ले गया।
वहां दुराचार करने के आरोपी विक्की सिंह ने एक योजना तहत अपने दोस्त सुशील कुमार को बुलाया। दोनों किशोरियों को उसके साथ गाजियाबाद भेज दिया। लोगों को उस पर कोई शक न हो, इसलिए 12 अगस्त को अपने घर लौट आया। किशोरियों के परिजनों ने 17 अगस्त को पुलिस को सूचित किया।