फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरे ने नाकाम होने पर महिला को चाकुओं से गोदा

Thu, 15 May 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-37 स्थित कोठी के टॉप फ्लोर पर दिनदहाड़े एक नकाबपोश लूट के इरादे से घुसा। घर में मौजूद अकेली महिला ने जब शोर मचाया तो लुटेरा उस पर चाकुओं से कई वार कर चाकू लहरता हुआ भाग निकला। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर दिया और आधा किलोमीटर तक पीछा कर युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-37 स्थित कोठी नं. 1033 निवासी राधिका टॉप फ्लोर पर बैठी थी। राधिका के बच्चे कुशल और यश स्कूल गए थे, जबकि पति की मौत हो चुकी है। मुंह पर रूमाल बांधकर युवक चाकू लेकर सीढ़ियों से टॉप फ्लोर पर पहुंचा और गहने और नगदी मांगने लगा।

महिला ने इंकार किया तो कहने लगा कि दोनों बच्चे उसके पास हैं। नगदी दो नहीं तो वह उन्हें मार देगा। महिला ने इंकार किया तो युवक ने उस पर चाकू से चार वार किए। चाकू लगने पर राधिक ने शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से युवक नीचे उतरकर चाकू लहराते हुए भागने लगा।
विज्ञापन


पड़ोसी उमंग दत्त ने पीछा कर पकड़ना चाहा तो उस पर चाकू से हमला कर दिया। वहां से गुजर रहे दो पुलिस कर्मियों से उसने मदद मांगी। सेक्टर-37 के गुरु नानक पब्लिक स्कूल के पास जाकर उमंग दत्त ने आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान शाहीमाजरा निवासी सागर कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने सेक्टर-37 निवासी 34 वर्षीय राधिका को सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें