फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुड़ैल जेल ब्रेक: मास्टरमाइंड ने किया अहम खुलासा

Wed, 15 Jul 2015 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बुड़ैल जेल मामले में मास्टरमाइंड नारायण सिंह चौरा आरोपियों को जेल में कपड़े और अन्य सामान उपलब्ध करवाता था। वह पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी आतंकी जगतार सिंह हवारा, परमजीत सिंह भ्यौरा और जगतार सिंह तारा से जेल में आकर मुलाकात भी करता था।
विज्ञापन


मंगलवार को यह बातें उस समय सामने आईं, जब सीजेएम कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने चौरा का क्रॉस एग्जामिनेशन किया। केस की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। सरकारी वकील जेपी सिंह के मुताबिक, चौरा ने आरोपियों से जेल में आकर मिलने और उन्हें 40 से 70 मीटर तक कपड़ा देने की बात भी कबूली है।

अदालत में उसे आरोपियों से मिलने के दौरान के रजिस्टर भी दिखाए गए। उसने माना है कि वह जेल में आरोपियों से मिलने आया करता था। अभियोजन पक्ष के वकील के अनुसार, चौरा ने सामान देने की बात तो कबूली, लेकिन उसका इस्तेमाल जेल ब्रेक के लिए किया गया या नहीं, इससे इनकार किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बुड़ैल जेल ब्रेक के लिए इस्तेमाल होता था सामान

चौरा ने पहले बयान दिया था कि गिरफ्तारी के बाद उसे शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया था, वह गंभीर जख्मी भी हुआ था। सरकारी वकील के मुताबिक, उसने अदालत में वह मेडिकल रिपोर्ट भी पेश की, लेकिन उसमें चोट का कोई जिक्र नहीं था। उससे सवाल किया गया कि क्या उसने जेल में मानवाधिकार आयोग के चैयरमैन के दौरे के वक्त कोई शिकायत दी थी।

इस पर उसने इनकार किया। सरकारी वकील के अनुसार, सामान देने की बात कबूलने पर उन्होंने अदालत के समक्ष इस बात पर जोर दिया कि जो सामान आरोपियों को दिया जाता था, उसका इस्तेमाल जेल ब्रेक के लिए हुआ था। इसमें सुरंग खोदने के दौरान कपड़े से रेत और मिट्टी को छिपाने से लेकर सामान भी इससे बांधा जाता था।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई तारा की पेशी
केस की सुनवाई के दौरान आतंकी जगतार सिंह तारा की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई। यूटी पुलिस की तारा को रिमांड पर लेने की मांग की अर्जी हाईकोर्ट और जिला अदालत में खारिज की जा चुकी है। तारा के मामले में चार्जशीट दायर नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें