मंदिर से पूजा कर घर लौट रही युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव अभयपुर की 21 वर्षीय लड़की मंदिर में पूजा करके घर लौट रही थी।
अचानक गांव का ही करणदीप उसके आगे आ गया और उसे रोक लिया। युवक ने जबरन युवती का हाथ पकड़कर उसे घर ले जाने की कोशिश की। परंतु वह भाग निकली और घटना के बारे में अपने भाई को बताया।
इसके बाद लड़की का भाई करणदीप को समझाने गया, मगर करणदीप ने अपने परिवार समेत उस पर हमला कर दिया। इसमें उसके दो दांत टूट गए और उसके शरीर पर भी कई चोटें आईं।