फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter in Panchkula: चोरी की गाड़ियों में जा रहे बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में एक घायल

Wed, 13 Nov 2024 10:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एक गाड़ी में बैठे युवक ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में नाके पर तैनात डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने भी गोलियां चलानी शुरू की। स्कॉर्पियो पर लगभग 6 गोलियां दागी गई।
विज्ञापन
बरामद की गईं गाड़ियां - फोटो : संवाद/कर्मचंद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को रात करीब साढ़े दस बजे पंचकूला के सेक्टर-21 से फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी कर भाग रहे गिरोह के चार बदमाशों में से दो को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने मौली चौकी के सामने फ्लाईओवर की दूसरी ओर रायपुररानी से मौली चौकी की तरफ आती सड़क पर गांव सरकपुर के पास हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान फॉर्च्यूनर सवार दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए। जबकि स्कॉर्पियो दो सवारों को पुलिस ने दबोच लिया है। इस वारदात में पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 12 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल भी हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार को करीब साढ़े 10 बजे सेक्टर-21 से चार बदमाशों ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी की। चारों बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी में आए थे। गाड़ी चुराने के बाद दो बदमाश स्कॉर्पियो और दो फॉर्च्यूनर को लेकर जाने लगे। चारों सेक्टर-25 से हुए यमुनानगर हाईवे पर निकल गए और रामगढ़ हाईवे से होते हुए नग्गल टोल प्लाजा पर सीसीटीवी से बचने के लिए कोट मट्टावाली से रायपुररानी की तरफ मुड़ गए।

इसके बाद रायपुररानी से होते हुए मौली चौकी के सामने दोबारा यमुनानगर हाईवे पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान रात करीब ढाई बजे हुए थे और तेज धुंध थी। बदमाश जब मौली चौकी के सामने फ्लाईओवर की दूसरी ओर रायपुररानी से मौली चौकी की तरफ आती सड़क पर गांव सरकपुर के पास पहुंचे तो वहां डिटेक्टिव स्टाफ और मौली पुलिस का नाका लगा हुआ था। जब पुलिस ने दो तेज रफ्तार गाडि़यां आती देखीं तो बैरिकेड को लगाकर रास्ता बंद कर दिया। यह देख आगे वाली स्कॉर्पियो में बैठे एक बदमाश ने डिटेक्टिव स्टाफ पर फायरिंग कर दी, जो उनकी गाड़ी पर जाकर लगी। गोली चलते ही पुलिस फयरिंग मोड में आ गई और दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं।
विज्ञापन




इस बीच दोनों गाडि़यों में बैठे बदमाश स्पीड में गाड़ियों को आगे पीछे करने लगे। वहीं रायपुररानी की तरफ से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जा रहे दो से तीन ड्राइवर अपने वाहन छोड़कर भाग गए। इस बीच जब दोनों गाड़ियों में बैठे बदमाश पीछे की तरफ गाड़ियां करने लगे तो डिटेक्टिव स्टाफ ने एक स्टार्ट खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली को बीच सड़क में लगाकर भागने का रास्ता बंद कर दिया। यह देख फॉर्च्यूचर सवार दो बदमाश गाड़ी छोड़कर खेतों की तरफ भाग गए। उधर फायरिंग में स्कॉर्पियो गाड़ी के चारों टायर पुलिस ने पंक्चर कर दिए। स्कॉर्पियो सवार एक बदमाश मनोज की दाईं बाजू में गोली जा लगी और पुलिस ने दोनों को गिरफ्त में ले लिया।

आरोपियों की पहचान मनोज पुत्र जगदीश वासी गांव नाजेढ़ी जिला फतेहाबाद हाल किरायेदार श्याम कॉलोनी हिसार व दूसरा आरोपी राकेश पुत्र चंद्र वासी गांव हड़ौढा कलां जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है। फरार बदमाशों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। आरोपी को पुलिस ने पीजीआई में भर्ती कराया है। आरोपियों से पुलिस ने देसी पिस्तौल, दो गड़ियां, कई नंबर प्लेट, हाईटेक नंबर प्लेट लगाने में इस्तेमाल होने वाली गन व चोरी में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है।



पूछताछ में आरोपी राकेश ने बताया कि वह मनोज कुमार के साथ पंचकूला में गाड़ी चोरी करने आया था। पंचकूला डीसीपी हिमाद्रि कौशिक के मुताबिक यह गिरोह फॉर्च्यूनर, क्रेटा, सेल्टोस, स्कॉर्पियो, एमजी हेक्टर जैसी गाड़ियां चोरी करता है। गाड़ियों को चुराने के लिए आगे पीछे दो गाड़ियां निगरानी के लिए चलती थीं। हालांकि मुठभेड़ के समय इनके साथ सिर्फ एक ही गाड़ी थी जो निगरानी में इस्तेमाल कर रहे थे।

घटना के बाद पहुंचे आलाधिकारी
मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, पुलिस उपायुक्त अपराध एवं यातायात वीरेंद्र सांगवान, एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज, सेक्टर 26 क्राइम ब्रांच इंचार्ज दलीप सिंह, थाना प्रभारी रायपुररानी सुखबीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। इसके बाद मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया व घटनास्थल से फिंगरप्रिंट लिए गए। थाना रायपुररानी में चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 109(1), 132, 281 व आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए) के तहत मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू की गई। जबकि दो को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

गाड़ी चुराने से पहले जैमर ऑन करते थे
चोर गिरोह के बदमाश गाड़ी चोरी करने से पहले लाखों की कीमत के जैमर का इस्तेमाल करते थे। वारदात वाली जगह पर वह जैमर को ऑन कर गाड़ी एक टैब के जरिये हैक कर लेते थे। इससे आसपास सिग्नल काम करना बंद कर देते थे। इससे मालिक को गाड़ी का सिग्नल नहीं मिलता था और आसानी से गाड़ी का लॉक तोड़कर गाड़ी लेकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें