फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बुजुर्ग को पीटकर मार डाला, महज दो हजार रुपये के लिए की हत्या

Tue, 04 Jun 2019 12:39 AM IST
ajay kumar तरनतारन, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

तरनतारन के गांव डयाल राजपूता में दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर घर में घुसकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भतीजे को भी घायल कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हलका खडूर साहिब के गांव डयाल राजपूता के कुलदीप सिंह ने गांव में रहने वाले बहाल सिंह को दो हजार रुपये उधार दिए थे। 

विज्ञापन


बहाल सिंह द्वारा पैसे लौटाने में देरी हो गई। सोमवार रात कुलदीप सिंह ने साथी गुरलाल सिंह, प्रभजीत सिंह के साथ पहले शराब पी। इसके बाद नशे की हालत में कुलदीप सिंह बहाल सिंह के घर में घुस गया। कुलदीप सिंह ने बहाल सिंह को तुरंत पैसे लौटाने के लिए कहा। मौके पर दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुआ। इसी दौरान कुलदीप सिंह, गुरलाल सिंह व प्रभजीत सिंह ने बहाल सिंह से मारपीट शुरू कर दी।

बहाल सिंह को बचाने लिए उसका बुजुर्ग ताया मोहन सिंह (70) आगे बढ़ा। आरोपितों ने बुजुर्ग की भी बुरी तरह से पिटाई कर दी। दोनों को घायल करके आरोपी फरार हो गए। मोहन सिंह व बहाल सिंह को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां देर रात बुजुर्ग मोहन सिंह की मौत हो गई। 
विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह, पुलिस चौकी माणोचाहल के इंचार्ज गुरवेल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक मोहन सिंह के बेटे निशान सिंह के बयान दर्ज करके तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें