फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची उम्र के इश्क ने पुलिस थाने में मचाया हड़कंप, प्रेमिका नाबालिग

Mon, 12 Sep 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
Suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कच्ची उम्र के इश्क ने पुलिस थाने में हड़कंप मचा दिया। आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, वरना बड़ी घटना होती। मामला पंजाब के जालंधर का है।
विज्ञापन


थाने में लाए गए युवक ने जहर निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ती देखकर पुलिस वालों के हाथ पैर फूल गए। तुरंत युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थित बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

थाने में ही प्रेमी ने जहर निगला

जहर, सुसाइड, हत्या
एसीपी वेस्ट दलबीर सिंह भुट्टर ने बताया कि यूपी के मेरठ का लड़का सोनू 14 साल की नाबालिग प्रेमिका को भगाकर ले आया। वे दोनों जालंधर की मंगू बस्ती में किराए के मकान में रहने लगे। मकान मालिक को शक हुआ तो उसने थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई।

मामला समझने के बाद पुलिस लड़की के परिजनों को बुलाने का इंतजाम करने लगी तो जुदा होने के डर से थाने में ही प्रेमी ने जहर निगल लिया, जिससे थाने में हड़कंप मच गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें