फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने पीटा था, ASI ने तोड़ा दम

Wed, 05 Oct 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
जाट हिंसा में घायल हुए एएसआई ने तोड़ा दम - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में घायल हुए एएसआई ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। 20 फरवरी को सर्किट हाउस में उपद्रवियों ने लाठी से पीटकर एएसआई को घायल कर दिया था तब से उनका पीजीआई में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन


जींद रोड स्थित श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ एएसआई राजीव को अंतिम विदाई दी गई। झज्जर के गांव जाखौदा वर्तमान में जींद रोड स्थित कॉलोनी निवासी राजीव दलाल (44) हरियाणा पुलिस में एएसआई थे। जाट आरक्षण आंदोलन के समय उनकी ड्यूटी सिविल लाइन थाने में थी। आंदोलन के बाद हुए उपद्रव के दौरान उनकी ड्यूटी सर्किट हाउस में लगा दी गई थी।
विज्ञापन

राजीव दलाल का काफी समय से पीजीआई में चल रहा था उपचार

जाट हिंसा में घायल हुए एएसआई ने तोड़ा दम - फोटो : File Photo
​परिजनों का दावा है कि 20 फरवरी को उपद्रवी जब सर्किट हाउस को आग के हवाले कर रहे थे तो राजीव ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन उपद्रवियों ने उनकी एक न सुनी और लाठियों से पीटने लगे। गंभीर हालत में राजीव को पीजीआई में भर्ती कराया गया था।

दो महीने बाद उनकी हालत में सुधार हुआ तो वह ड्यूटी पर गए। इसके बाद दोबारा हालत खराब होने पर पीजीआई ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने विभाग से उपचार के लिए करीब 70 दिनों की छुट्टी ली थी। तब से उनका पीजीआई के डॉक्टर इलाज कर रहे थे। बीच-बीच में वह उपचार के लिए पीजीआई जाते रहते थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह उनकी तबियत खराब हो गई। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में राजीव ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें