शराबी पति ने पहले टल्ली होकर पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। होश आया तो चौंकाने वाला हरकत कर दी। पति पत्नी के पैरों में गिरकर माफी मांगने लगा और दरियादिल पत्नी ने माफ भी कर कर दिया।
मामला चंडीगढ़ की धनास कॉलोनी का है। पत्नी पर चाकू से हमला करने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पत्नी को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला को छुट्टी मिल गई।
पुलिस के अनुसार घटना पांच नंबर कालोनी स्थित मकान में सोमवार रात 12:30 हुई। मकान में रहने वाले अमिताभ व उनकी पत्नी सरोजा के बीच पारिवारिक बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान अभिताभ शराब के नशे में था। धीरे-धीरे उनकी कहासुनी बढ़ने लगी। इसके बाद अमिताभ ने पत्नी के हाथ पर चाकू से एक वार कर दिया।
अंधेरे में चलाई चाकू
पुलिस के अनुसार विवाद के बीच में लाइट चली गई थी। इसी दौरान अमिताभ ने चाकू जैसी नुकीली चीज से वार किया था। हालांकि, मौके से पुलिस को वारदात में शामिल धारदार हथियार पुलिस बरामद नही कर पाई।
पत्नी के किया माफ
जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप के अनुसार सुबह अमिताभ का नशा उतर चुका था। वह पत्नी से लगातार माफी मांगने लगा। इसके बाद पुलिस को दिए बयान में महिला ने पति को माफ कर दिया। महिला ने पुलिस अधिकारियों के सामने पति को जमकर लताड़ लगाई। उसने आगे से शराब के नशे में हंगामा न करने की शर्त पर माफ कर दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत न देने की बात बोली।
रात के अंधेरे में पति ने शराब के नशे में पत्नी को नुकीली चीज से वारकर घायल कर दिया था। हालांकि, बाद में दंपति ने आपसी समझौता कर लिया। पुलिस की कार्रवाई चल रही है।
- कुलदीप, जांच अधिकारी