फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर नशे की तस्करी, खेत में दबी मिली करोड़ों की ड्रग्स

Wed, 07 Dec 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
बीएसएफ ने सरहद से पकड़ी दस करोड़ की हेरोइन
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल ने सरहद से दस करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। हेरोइन के आठ पैकेट थे। उक्त हेरोइन पाकिस्तान से आई थी और फेंसिंग पार खेतों में छिपा कर रखी थी। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी दोना तेलू मल के पास बुधवार घटी।
विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता डी.एस राणा ने बताया कि बीएसएफ को एक गुप्त सूचना मिलने पर फिरोजपुर सेक्टर स्थित बीओपी दोना तेलू मल के पास लगी कंटीली तार पार खेतों में सर्च आपरेशन शुरू किया गया। सर्च आपरेशन दौरान पाकिस्तानी तस्करों द्वारा छिपाई हुए हेरोइन के आठ पैकेट बरामद हुए। प्रत्येक पैकेट में 250 ग्राम हेरोइन थी। हेरोइन का कुल वजन दो किलोग्राम था। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दस करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें