तस्करी के ये तरीके देखकर हैरान होंगे आप
- फोटो : demo
चंडीगढ़ में ऑपरेशन सेल की टीम ने रविवार को क्विक रिएक्शेन टीम (क्यूआरटी) के साथ मिलकर सेक्टर-43 स्थित आईएसबीटी पर सर्च अभियान चलाया। यह अभियान आतंकी गतिविधियों और शहर में बढ़ रहे क्राइम को देखते हुए चलाया गया। इस दौरान टीम ने सुबह करीब पौने 12 बजे एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस को 5.5 किलो भुक्की बरामद हुई। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के जिला भिंड निवासी चरण सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय चरण सिंह ड्रग तस्करी करने वाले गिरोह का सदस्य है। यह गिरोह पंजाब और चंडीगढ़ में नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय है। उसके खिलाफ सेक्टर-36 थाना पुलिस में एनडीपीएस एक्ट 15 के तहत केस दर्ज कराया गया है। आरोपी को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।