फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डरः दो युवकों के खून सने शव मिले, नाना ने जताया युवक पर शक, बोले- धमकी दी थी

Tue, 19 Feb 2019 11:31 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाना(होशियारपुर)
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
पंजाब में डबल मर्डर की खबर सामने आई है। दो युवकों के खून से सने शव मिले तो पुलिस व लोग हैरान रह गए। एक युवक पर धमकी देने का आरोप लगा है। वारदात होशियारपुर के कस्बा हरियाना के गांव नोशहरा में अंजाम दी गई। यहां सोमवार को लक्कड़ मंडी में उस समय सनसनी फैल गई, जब मंडी बोर्ड के कर्मचारी ने 2 नौजवानों की खून से सनी लाशें देखी। उसने तुरंत थाना हरियाना को सूचित किया।
विज्ञापन


थाना हरियाना से सब इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह, एएसआई कुलविंदर सिंह, एएसआई सुशील कुमार पुलिस पार्टी के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे व मामले की जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में पता चला कि दोनों गांव बसी बाबू के निवासी हैं। एक की पहचान सूरज (25), दूसरे की पहचान जीत तोपनू (27), प्रवासी मजदूर पुत्र बिंतक तोपनू निवासी बड़का कुर थाना लापुंग (रांची) झारखंड, हाल निवासी बसी बाबू के रूप में हुई। सूरज बचपन से ही अपने नाना रेशम निवासी बसी बाबू के पास रहता था।
Trending Videos
विज्ञापन

देर रात तक नहीं लौटे तो तलाश रहे थे परिजन

मृतकों के परिजनों के अनुसार, दोनों लकड़ी काटने का काम करते थे और बीते दिन कस्बा हरियाना में चल रही लकड़ी की कटाई पर गए थे। लेकिन जब देर रात तक वे घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनको खोजना शुरू किया, पर उनका कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह पुलिस ने दो शवों की पहचान के लिए बुलाया, तो युवकों के साथ हुई वारदात के बारे पता चला। वहीं शिनाख्त होते ही मृतकों के परिजनों में चीख पुकार मच गई।

उनके विलाप से सारा इलाका गमगीन हो गया। मृतक सूरज की मोटरसाइकिल भी लाश के करीब ही खड़ी मिली। मौके पर पहुंचे मृतक सूरज के नाना रेशम ने विलाप करते हुए गांव के ही एक लड़के पर कुछ दिन पहले सूरज को मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। एसएचओ हरियाना दिलबाग सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें