फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति पर हमला कर कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला

Tue, 12 Jan 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इस्माईलाबाद,कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद (कुरुक्षेत्र)। गांव टबरा में एक व्यक्ति को आवारा कुत्तों ने जिंदा नोच डाला। इससे उसकी मौत हो गई। वह खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। देर शाम हड्डा रोड़ी के पास कुत्तों ने उस पर हमला कर लिया। ग्रामीण और परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। सुबह उसका क्षतविक्षत शव मिला।
विज्ञापन


खंड के गांव टबरा निवासी परमवीर सिंह ने बताया कि उसका चाचा श्रीराम पुत्र साधु राम निवासी टबरा (46) सोमवार को खेतों से पशुओं के लिए चारा लेने गया था। उसके बाद लौटकर घर नहीं आया।

दूसरे दिन मंगलवार को एक महिला ने उसका शव देखा। उसने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो उसकी पहचान गांव निवासी श्रीराम के रूप में हुई। हालात देख लगता है कि वह देर शाम चारा लेकर घर आ रहा था। गांव के समीप बनी हड्डा रोड़ी के पास कुत्तों के झुंड ने उसे घेरकर हमला कर दिया होगा।
विज्ञापन


बच्ची को भी बना चुके हैं शिकार
आवारा कुत्ते इससे पहले एक मासूम बच्ची को अपना शिकार बना चुके हैं। पिहोवा के गांव धूलगढ़ में करीब पांच-छह माह पहले बच्ची अपनी दादी के साथ खेतों में जा रही थी। इसी दौरान उसे कुत्तों ने नोच डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें