कुत्ते की तलाश में छापेमारी करती पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के रेवाड़ी में कुछ लोगों ने सड़क पार कराने के बहाने से विदेशी नस्ल के रॉट विलर कुत्ते को चुराया और उसकी हत्या कर दी। रोहड़ाई थाना पुलिस ने कुत्ता मालिक की शिकायत पर गांव के ही युवकों समेत पांच के खिलाफ चोरी, पशु वध समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव धन्नौरा निवासी आजाद सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि होली की शाम वह परिवार समेत घर से बाहर थे। आरोप है कि शाम को गांव के ही रहने वाले देवी लाल, संदीप व करावरा मानकपुर निवासी जयप्रकाश, राजू, कालू और इन्द्रसिंह ने करीब 15 हजार की कीमत का उसका रॉट विलर नस्ल का कुत्ता चोरी कर लिया।
आरोप है कि महंगी नस्ल होने के कारण क्रॉस कराने के लिए कुत्ता चोरी किया गया। उक्त आरोपियों ने कुत्ते को मारकर गांव में ही फेंक दिया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।