फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में चोरी की बड़ी वारदात:हीरों का हार, तीन लाख कैश, 100 यूएस डॉलर, महिला गई थी हिमाचल, लौटी तो उड़े होश

Fri, 08 Aug 2025 01:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में चोरी की बड़ी घटना हुई है। चोरों ने घर से हीरों से जेवर, तीन लाख कैश, 100 यूएस डॉलर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। बुजुर्ग महिला घर पर ताला लगाकर हिमाचल गई थी। 
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिटी ब्यूटीफुल में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोरों ने बंद घर पर डाका डाला। घर की मालकीन बुजुर्ग महिला दो दिन के लिए हिमाचल प्रदेश गई थी। वह घर पर ताला लगाकर निकली थी, लेकिन जब लौटी तो नजारा चौंकाने वाला था। चोरी की यह घटना सेक्टर-44 में हुई है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर-44 में घर में घुसकर लाखों के गहने, तीन लाख कैश और 100 अमेरिकी डॉलर चोरी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने 67 साल की बुजुर्ग महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-44बी में रहने वाली नीरा गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बच्चे विदेश में रहते हैं। वह घर में अकेली रहती हैं। चार अगस्त को वह भाई के पास हिमाचल प्रदेश गई थीं। 6 अगस्त को लौटीं तो देखा कि घर के दरवाजे खुले पड़े हैं और घर का सामान बिखरा पड़ा था। बुजुर्ग ने अपने पड़ोसियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना के बाद मौके पर फोरेंसिक, पीसीआर, सेक्टर-34 थाना पुलिस और सीएफएसएल टीम पहुंची। पीड़ित ने घर में सामान चेक किया तो एक हीरे का पेंडेंट, दो जोड़ी हीरे के टॉप्स, एक सॉलिटेयर हीरा, एक हीरे का ब्रेसलेट, एक सोने की चेन, 100 अमेरिकी डॉलर और लगभग 3 लाख रुपये नकदी चोरी थी। पुलिस आरोपी की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Chandigarh: जीएमसीएच-32 ट्रामा में सेंटर का उद्घाटन, हाथ में छड़ी लिए पहुंचे प्रशासक गुलाब चंद कटारिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें