युवती ने युवक को फोन करके कहा कि 50 लाख दे दो, नहीं तो रेप केस में फंसा दूंगी। मामला फतेहाबाद के गांव खजूरी जाटी का है। यहां हिसार की एक युवती द्वारा फोन पर धमकी देकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने इस मामले में पीड़ित युवक की शिकायत पर युवती व दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव खजूरी जाटी निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र श्रीराम खेतीबाड़ी का काम करता है।
वह हिसार निवासी मोनिका के साथ कई साल तक लिव इन रिलेशन में रहा था। कुछ समय पहले दोनों में अनबन हो गई और बात बढ़ गई।
मोनिका ने राजेंद्र कुमार को धमकी दी की या तो वह उसे 50 लाख रुपये दे नहीं तो वह उसके खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराएगी।