फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सचिवालय में तैनात CISF जवान ने खुद को मारी गोली, कर्नाटक का रहने वाला था नागार्जुन

Sun, 02 Apr 2023 08:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

जांच में पता चला कि नागार्जुन कई महीनों से पंजाब एवं हरियाणा सचिवालय में तैनात था। शनिवार रात उसकी ड्यूटी पंजाब सचिवालय के गेट के पास लगी थी। साथी जवानों ने बताया कि नागार्जुन ने शनिवार रात बैरक में खाना खाया और ड्यूटी पर आ गया। वह ड्यूटी के दौरान कुछ परेशान लग रहा था।
विज्ञापन
पंजाब सचिवालय। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार सुबह करीब चार बजे पंजाब एवं हरियाणा सचिवालय में तैनात सीआईएसएफ के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी दौड़कर पहुंचे तो उन्होंने देखा सीआईएसएफ जवान का शव कुर्सी पर लहूलुहान हालत पर पड़ा था। मृतक की पहचान कर्नाटक के जिला दावणगेरे के गांव हदादी निवासी नागार्जुन (35) के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


रविवार सुबह चार बजे सेक्टर-3 थाना पुलिस को सूचना मिली कि पंजाब एवं हरियाणा सचिवालय में तैनात सीआईएसएफ के जवान को गोली लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि जवान का शव कुर्सी पर पड़ा है और गोली उसके मुंह से होती हुई सिर के आरपार हो गई। राइफल उसी के हाथ में थी। पुलिस जवान को लेकर सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने नागार्जुन के शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Patiala News: 19 साल के युवक की बेरहमी से हत्या, जन्मदिन की पार्टी में गया था, सुबह मिली लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान परेशान लग रहा था नागार्जुन 
जांच में पता चला कि नागार्जुन कई महीनों से पंजाब एवं हरियाणा सचिवालय में तैनात था। शनिवार रात उसकी ड्यूटी पंजाब सचिवालय के गेट के पास लगी थी। साथी जवानों ने बताया कि नागार्जुन ने शनिवार रात बैरक में खाना खाया और ड्यूटी पर आ गया। वह ड्यूटी के दौरान कुछ परेशान लग रहा था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें