फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर क्रेडिट और एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर करते थे ठगी

Tue, 09 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हर महीने 25 लोगों से एटीएम और क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर लाखों की ठगी करने वालों को यूटी पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सेल ने दिल्ली के रोहिणी में कस्टमर केयर सेंटर चलाने वाले तीन युवकों को सेक्टर-22 निवासी हरजीत सिंह के क्रेडिट कार्ड से 23 हजार से अधिक की ऑनलाइन खरीदारी करने के आरोप में पकड़ा है। इनकी पहचान वंश अरोड़ा, आशीष मेहता और रवि शर्मा के रूप में हुई है।

तीनों युवक दिल्ली के रोहिणी के रहने वाले हैं। पुलिस ने वंश अरोड़ा को जिला अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है, अन्य दो आरोपियों आशीष और रवि को बुधवार को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि आरोपियों से 15 सिम कार्ड और दो वॉकी टॉकी बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने सभी सिम कार्ड फर्जी आईडी पर लिए थे। आरोपी इन्हीं सिम कार्ड से देश भर में फोन करते थे। फोन कर बताते थे कि वह बैंक कर्मचारी हैं और उनका कार्ड बंद हो गया है।

इसके बाद वह कार्ड धारकों को डबल पिन सिक्योरिटी नंबर मुहैया करवाने का आश्वासन देकर लोगों से उनकी जन्म तिथि, कार्ड नंबर की जानकारी ले लेते थे। इसके बाद आरोपी लोगों के खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते थे।
विज्ञापन


हर महीने सात लाख की ठगी
पुलिस ने बताया कि आरोपी देश भर में लोगों को फोन करते थे और एक माह में 20 से 25 लोग झांसे में आ जाते थे। इस तरह हर महीने करीब सात लाख रुपये की ठगी करते थे।

वेबसाइट चलाने वालों से लेते थे मोबाइल फोन रिकार्ड
पुलिस का कहना है कि आरोपी शॉपिंग वेबसाइट वालों को पैसे देकर लोगों के फोन और कार्ड का डाटा लेते थे। इसके बाद लोगों को फोन करते थे।

तीन आरोपियों में एक युवक हैकर
पुलिस ने बताया कि तीनों में एक आरोपी आशीष मेहता हैकिंग भी करता था। इसके जरिए भी वह डाटा इकट्ठा करते थे। जबकि रवि शर्मा एमएससी और वंश बीए किए हुए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें