फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में कंटीला तार फंसाकर युवक की हत्या, नग्न पड़ा मिला शव

Thu, 09 Feb 2017 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गोल्डन बाग इलाके के खाली प्लाट में एक युवक का नग्न शव मिला है। मृतक के गले में खेतों में लगने वाला कंटीला तार बंधा हुआ था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही एसपी मंदीप सिंह, डीएसपी रछपाल सिंह ढींढसा, डीएसपी डी सरबजीत सिंह और सीआईए स्टाफ के प्रमुख राजन परमिंदर सिंह व सिटी थाने के प्रमुख सुरेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि नौजवान के गले में खेतों में लगी कंटीले तार डाल कर उसे पहले कुछ दूरी पर स्थित एक मोटर पर लाया गया और वहां से घसीट कर करीब एक किलोमीटर दूर खाली प्लाट में फेंक दिया गया। युवक को नग्न किया गया था। हत्यारों ने सारे सबूत मिटाने की भी पूरी कोशिश की है। मृतक के गले में डाले गए तार भी आरोपी काट के साथ ही ले गए। हालांकि गले में तार फंसा हुआ था।

मौके पर पुलिस को गाड़ी के टायर के निशान भी मिले हैं। पुलिस अधिकारियों की टीम के अलावा डॉग स्कवायड और फिंगर प्रिंटस एक्सपर्ट भी मौके की जांच कर रहे हैं। चौकी प्रमुख हरमेश कुमार ने कहा कि मृतक की बाजू पर सोनू लिखा हुआ है। हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस हत्या का मामला नाजायज संबंधों के साथ जुड़ा होने का शक भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें