चंडीगढ़। सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल ने देर रात पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। सेक्टर 31 थाना पुलिस के मुताबिक सीआरपीएफ कांस्टेबल ए.मुरधम (35) हल्लोमाजरा स्थित सरकारी कमरे में रहता था।
शनिवार देर रात 11 बजे वह पंखे से लटका मिला। लोग उसको जीएमसीएच 32 अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
थाना पुलिस का कहना है कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे पता चले कि उसने किस कारण से आत्महत्या की।