फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले शादी का झांसा दिया, फिर दुराचार किया

Tue, 24 Dec 2013 11:49 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिल्का की एक युवती ने वहीं के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार युवती 17 दिसंबर को सेक्टर-21 में अपनी बहन के घर आई थी। उसकी बहन यहां पीजी में रहती और चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रही है।

आरोप है कि पीड़िता के गांव के युवक राजिंदर कुमार ने शादी का झांसा देकर उससे बहन के घर में दुराचार किया। बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवती का सेक्टर-16 के अस्पताल में मेडिकल कराया और मामला दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक युवती आरोपी के साथ ही फाजिल्का से चंडीगढ़ आई थी। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें फाजिल्का रवाना हो गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें