फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के रिटायर्ड कर्मी के घर में घुसकर चोरों ने उड़ाए नौ लाख

Mon, 21 Mar 2016 08:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के एक रिटायर्ड कर्मचारी के घर से 21 से 28 फरवरी के बीच अलमारी का लॉक तोड़कर नौ लाख रुपये सहित दस्तावेज चोरी हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सेक्टर-8 निवासी गगनदीप को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-21 निवासी फकीर चंद भनोट ने बताया कि वारदात 21 से 28 फरवरी के बीच हुई। इस दौरान वह घर से बाहर गए थे। जब वापस आए तो अलमारी का लॉक टूटा पड़ा था। उसमें रखे नौ लाख और जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए थे। 

लेकिन हैरानी की बात है कि उन्होंने पुलिस को वारदात की जानकारी तुरंत नहीं दी। पीड़ित इस संबंध में किसी भी तरह से बात नहीं करना चाहता है। वह पंजाब में किस विभाग से रिटायर हुए हैं। यह भी नहीं बात रहे हैं।
विज्ञापन


नो योर केस में दी शिकायत
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने शनिवार को थाने में लगा नो योर केस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ अपने लोगों पर शक था। इसी वजह से पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान के बयान पर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार पीड़ित ने तीन लोगों पर शक जताया था। इसमें आरोपी सेक्टर-8 निवासी गगनदीप उनके घर लगातार आता जाता था। उससे पूछताछ के दौरान असली आरोपी अपने बयान से तीन बार बदला। इसके बाद वेरिफिकेशन करने पर आरोपी की करतूत के बारे में पता चल गया। पुलिस आरोपी से चोरी का सामान बरामद करने में जुटी है।

सेक्टर-8 में आरोपी की कोठी
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सेक्टर-8 कोठी नंबर-1267 निवासी गगनदीप उर्फ बनी के रूप में हुई है। वह अपनी मां के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार उसकी मां चंडीगढ़ स्थित स्कूल की रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं। हालांकि, पुलिस मामले में जानकारी देने से मना कर रही है। गगनदीप उर्फ बनी पीजी चलाने का काम करता है।

कोई बात नहीं करना चाहता शिकायतकर्ता
शिकायतकर्ता फकीर चंद भनोट से कॉल कर इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने चोरी की वारदात के बारे में बात करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हमको इस केस के बारे में किसी से कोई बात नहीं करनी है।
मामला संदिग्ध: शिकायतकर्ता व पुलिस मौन
चोरी की वारदात को साल्व करने के बाद भी थाना पुलिस की चुप्पी बरकरार है। हैरानी की बात है कि शिकायतकर्ता कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है। जबकि, वारदात के 22 दिन बाद उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को शिकायत दी। हालांकि, पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें