लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी से जुदाई सहन न कर पाई युवती और उसने भी खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों की मौत हो गई। घटना पंजाब के अमृतसर की है।
प्रेमी ने सुसाइड की तो प्रेमिका ने भी फंदा लगा लिया। हुआ यूं कि युवक-युवती का प्यार परवान चढ़ा और दोनों किराये के मकान में लिव इन में रहने लगे। बीते दिन प्रेमी अचानक अपने घर आया और फंदा लगाकर खुदकशी कर ली।
प्रेमिका को जब उसकी खुदकशी का पता चला तो उसने भी फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। दोनों खुदकशी क्यों की अभी इसका पता नहीं चल पाया है।